प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के डीएम आवास पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, मच गया हड़कंप
प्रतापगढ़ में जमीनी विवाद से परेशान युवक अविनाश जैसवाल ने रविवार शाम 4.30 बजे डीएम आवास पर आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। युवक ने पड़ोसी पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत पर पुलिस ने उल्टा फटकार लगाई। मामला देल्हुपुर थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज का है।