प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: माल गोदाम से 2 तस्कर गिरफ्तार, 6.5 किलो गांजा किया बरामद
प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने नया माल गोदाम के पास चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर 6 किलो 590 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। नगर कोतवाल ने मामले की जानकारी देते हुए रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया गिरफ्तार अभियुक्त आदित्य मौर्य और बृजेश शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई।