हथुआ: मीरगंज: रामनवमी शोभायात्रा पर मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल, पेश की मिसाल
मीरगंज के जिनबाजार से शुक्रवार दोपहर 12 बजे रामनवमी के अवसर पर भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करते हुए शोभायात्रा में शामिल लोगों पर फूल बरसाए।