पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्र खेल परिसर में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया
कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।वहीं इस बात की जानकारी बुधवार सोशल मीडिया के माध्यम से रात 9:00 दी गई। खेल विभाग बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला प्रशासन के द्वारा खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।