पटना ग्रामीण: प्रशांत किशोर द्वारा नई पार्टी लॉन्च किए जाने पर मंत्री श्रवण कुमार का तंज, चुनाव आने पर दुकान खुलते रहता है
प्रशांत किशोर द्वारा पटना में नई पार्टी जन सुराज पार्टी लॉन्च किए जाने पर मंत्री श्रवण कुमार ने तंज कसा है। बुधवार को दोपहर 2:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए जदयू कार्यालय में उन्होंने कहा कि चुनाव आने पर दुकान खुलते रहता है, फिर चुनाव खत्म होने पर शटर लग जाता है।