फर्रुखाबाद: भाजपा नगर महामंत्री ने अवैध अस्पतालों और कई अस्पतालों में एक ही डॉक्टर का नाम लिखे जाने के संबंध में डीएम से की शिकायत
फतेहगढ़ डीएम कार्यालय पर भाजपा नगर महामंत्री सुमित कटियार ने डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया। कि जनपद फर्रुखाबाद के मशीनी लकूला क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों को जो मंडी कही जाती है। इस क्षेत्र में लगभग 50 अस्पताल किराए के हाल लेकर अल्युमिनियम प्लाई का पाटीशन बनाकर अलग-अलग वार्ड बनाकर इलाज कर रहे है।