Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
kullutimes
Previous slide
Next slide
निर्जला एकादशी के उपलक्ष पर ढालपुर चौक पर व्यापार मंडल ढालपुर द्वारा लोगों को ठंडा जल वितरण सेवा का आयोजन किया गया। Kullu Times
Kullu, Kullu
| Jun 25, 2026
MORE NEWS
Kullu, Kullu | Jun 25, 2026
श्रमिकों के सपनों को मिला सहारा, कल्याण बोर्ड बना भरोसे का साथी Kullu Times प्रदेश के विकास में निर्माण श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। मनरेगा, सड़कों, पुलों, भवनों और विभिन्न विकास परियोजनाओं को आकार देने वाले ये श्रमिक लंबे समय तक असंगठित क्षेत्र का हिस्सा रहे, जहां सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक संरक्षण की कमी एक बड़ी चुनौती थी। ऐसे में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड लाखों श्रमिक परिवारों के लिए आशा, सुरक्षा और सम्मान का आधार बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने श्रमिक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए बोर्ड की योजनाओं को अधिक प्रभावी और जनोन्मुख बनाया है। आज यह बोर्ड केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली संस्था नहीं, बल्कि श्रमिकों के जीवन के हर महत्वपूर्ण पड़ाव पर सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। कुल्लू के सेऊबाग के किशन (68 वर्ष) और रोपड़ी के गुने राम (67वर्ष) जैसे अनेक कामगार इसकी जीवंत मिसाल हैं। जीवन भर मेहनत-मजदूरी करने के बाद जब उम्र के कारण काम करना कठिन हो गया, तब बोर्ड से मिलने वाली मासिक पेंशन उनके लिए सम्मानजनक जीवन का सहारा बनी। इन्हीं की तरह अरछांडि के तोत राम, बबेली के मेहर चंद, ढालपुर के राम सिंह, पुइद के त्रिलोक चंद, गड़सा के भेड़ी देवी और नेउली के घंटु राम को भी इस वर्ष बुढापा पेंशन प्राप्त हो रही है। यह सहायता राशि सरकार की संवेदनशील सोच और श्रमिकों के प्रति जिम्मेदारी का भाव झलकता है। बोर्ड की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह श्रमिक और उसके परिवार दोनों को सुरक्षा प्रदान करता है। बच्चों की शिक्षा से लेकर उच्च तकनीकी एवं व्यावसायिक पढ़ाई तक आर्थिक सहायता, बेटियों के लिए एफडीआर योजना, विवाह सहायता, मातृत्व लाभ, स्वास्थ्य उपचार, गंभीर बीमारी सहायता और मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक संबल जैसी योजनाएं श्रमिक परिवारों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विशेष रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में दी जा रही सहायता श्रमिक परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। आर्थिक तंगी के कारण जहां पहले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, वहीं अब हजारों विद्यार्थी बोर्ड की सहायता से अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। इसी प्रकार गंभीर बीमारी की स्थिति में मिलने वाली सहायता परिवारों को आर्थिक संकट से बचाने का काम कर रही है। सरकार ने पंजीकरण प्रक्रिया को भी सरल और सुलभ बनाया है। मात्र दस रुपये के पंजीकरण शुल्क और न्यूनतम अंशदान के माध्यम से कोई भी पात्र निर्माण श्रमिक इस सुरक्षा कवच का हिस्सा बन सकता है। यह दर्शाता है कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक कामगारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से श्रमिकों और उनके परिवारों को नई तकनीकों और रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ना भी एक दूरदर्शी पहल है। इससे न केवल उनकी कार्यक्षमता बढ़ रही है, बल्कि बेहतर आय के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं। वास्तव में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने यह साबित किया है कि यदि योजनाओं का क्रियान्वयन संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ किया जाए तो वे समाज के सबसे कमजोर वर्गों के जीवन में भी बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं। यह बोर्ड आज हजारों श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक सुरक्षा का प्रतीक बन चुका है। प्रदेश सरकार की यह पहल इस बात का प्रमाण है कि विकास केवल आधारभूत ढांचे के निर्माण से नहीं, बल्कि उन हाथों की सुरक्षा और सम्मान से भी मापा जाता है जो विकास की इमारत खड़ी करते हैं। श्रमिक कल्याण बोर्ड इसी सोच को साकार कर रहा है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षा एवं सम्मान पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।
Kullu, Kullu | Jun 25, 2026
कुल्लू लाइव - जेबीटी की समस्या को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे जेबीटी प्रशिक्षु अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के माध्यम से सौंप रहे ज्ञापन। Kullu Times
Kullu, Kullu | Jun 25, 2026
विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर संदेश Kullu Times विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य पर जीवा नाला वाइल्ड लाइफ रेंज द्वारा ग्राम पंचायत रैला-2 के घाट गाँव में आयोजित कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर आशापुरी महिला मण्डल घाट ने प्राकृतिक विश्व धरोहर Great Himalayan National Park के संरक्षण, संवर्धन एवं जन-जागरूकता हेतु विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।आपने अपनी सक्रिय भागीदारी से समाज में प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने में सहायक सिद्ध होगा।आशा है कि आप भविष्य में भी इसी उत्साह, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी। प्रकृति हमारी पहचान है, इसका संरक्षण हम सबका कर्तव्य है।
Kullu, Kullu | Jun 25, 2026
निर्जला एकादशी के उपलक्ष पर ढालपुर चौक पर व्यापार मंडल ढालपुर द्वारा लोगों को ठंडा जल वितरण सेवा का आयोजन किया गया। Kullu Times - Kullu News