विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर संदेश
Kullu Times
विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य पर जीवा नाला वाइल्ड लाइफ रेंज द्वारा ग्राम पंचायत रैला-2 के घाट गाँव में आयोजित कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर आशापुरी महिला मण्डल घाट ने प्राकृतिक विश्व धरोहर Great Himalayan National Park के संरक्षण, संवर्धन एवं जन-जागरूकता हेतु विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।आपने अपनी सक्रिय भागीदारी से समाज में प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने में सहायक सिद्ध होगा।आशा है कि आप भविष्य में भी इसी उत्साह, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी।
प्रकृति हमारी पहचान है, इसका संरक्षण हम सबका कर्तव्य है।
Kullu, Kullu | Jun 25, 2026