लोनी: पुलिस ने चेकिंग के दौरान रूपनगर कॉलोनी से शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Loni, Ghaziabad | Feb 29, 2024 लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम रूपनगर कॉलोनी में चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शराब की तस्करी करने वाले आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार किया, अभिषेक के कब्जे से पुलिस ने हरियाणा मार्का 102 पव्वे शराब बरामद की है। आरोपी हरियाणा से शराब ला कर लोनी में बेचने का काम कर रहा था।