गोह: गोह बस स्टैंड से 40 लीटर देसी शराब के साथ दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार, पल्सर बाइक जब्त
गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए 40 लीटर देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक पल्सर बाइक भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि काले रंग की पल्सर बाइक से दो युवक शराब लेकर गोह की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद गोह पुलिस ने मामले