दमोह: मुड़िया-पालर के बीच दो ट्रकों की भिड़ंत, एक क्षतिग्रस्त; कंडक्टर नाजुक, ट्रक कीचड़ में फंसा
Damoh, Damoh | Aug 18, 2026 दमोह-पन्ना मार्ग पर मुड़िया और पालर के बीच दो ट्रकों में भिड़ंत, एक क्षतिग्रस्त; कंडक्टर की हालत नाजुक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती दमोह। दमोह-पन्ना मार्ग पर सोमवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच मुड़िया और पालर के बीच दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे कीचड़ में फंस गया।