बीकानेर: ब्रह्म बगीचा में मुक्ति संस्था ने 16वें घुटना दर्द निवारण शिविर का किया आयोजन, मुख्य अतिथि रहे विधायक जेठानंद व्यास
मुक्ति संस्था द्वारा कुसुम देवी डागा स्मृति 16वां घुटना दर्द निवारण शिविर सोमवार को ब्रह्म बगीचा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक जेठानंद व्यास थे। उन्होंने कहा कि बीकानेर भामाशाहों और दानदाताओं की धरती है। शहर के लोग सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। बीकानेर कि इस परंपरा को आगे बढ़ाने में डागा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका है।