कल कोलकाता के बड़ाबाज़ार स्थित महाजाति सदन में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सम्मान में आयोजित सार्वजनिक अभिनंदन समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में हॉल खचाखच भरा रहा और सैकड़ों सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंच पर ही शुभेंदु अधिकारी ने बीकानेर की बेटी, कोलकाता नगर निगम की पूर्व डिप्टी मेयर तथा वर्ष 1995 से लगातार छह बार वार्ड नंबर 22 से भाजपा पार्षद निर्वाचित श्रीमती मीना देवी पुरोहित का सम्मानपूर्वक पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनसे आत्मीय बातचीत की। आपको बता दे बंगाल के मुख्यमंत्री मीना देवी को माँ का दर्जा देते है..
कार्यक्रम में जोरासांको विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विजय ओझा भी उपस्थित रहे।
#Bikaner #Kolkata #MeenaDeviPurohit #ShubhenduAdhikari #VijayOjha #TheBikanerNews
Bikaner, Bikaner | Aug 7, 2026