बीकानेर: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पहुंचे बीकानेर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सोमवार को बीकानेर दौरे पर है। बीकानेर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दिलावर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नई तबादला नीति जल्द ही बनाई जाएगी। शिक्षा मंत्री दिलावर बीकानेर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे बैठक सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होगी।