बीकानेर: लोकसभा का टिकट मिलने के बाद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पहुंचे बीकानेर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत
बीकानेर लोकसभा सीट से लगातार चौथी बात अर्जुनराम मेघवाल को टिकट मिला है।टिकट मिलने के बाद अर्जुनराम मेघवाल सोमवार को रेल मार्ग से बीकानेर पहुंचे जहां बीकानेर पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।मीडिया से बातचीत करते मेघवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है,यहां किसी को भी टिकट मिल सकता है और किसी का भी कट सकता है।