करेरा: करेरा में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रहे मौजूद
करेरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल करेरा द्वारा आज सुबह 9 बजे नगर करेरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत एवं क्षेत्रीय विधायक रमेश प्रसाद खटीक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।