नरवर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का मामला, 19 वर्षीय युवती के घर से जाने के बाद परिजनों ने थाने में दी शिकायत, धमकी देने का लगाया आरोप
नरवर। थाना नरवर क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में एक 19 वर्षीय युवती बिना बताए घर से एक लड़के के साथ भाग गई है । मामले को लेकर युवती के पिता मौहन लाल कुशवाह ने थाना नरवर में शिकायत आवेदन देकर पुलिस को वताया है लड़के एवं उनके साथियो के द्वारा मारने कि धमकी देते है ।
शिकायत के अनुसार, युवती गंगा कुशवाह, उम्र करीब 19 वर्ष, दिनांक 19 जुलाई 2026 की रात लगभग 12 बजे घर से बिना बताए चली गई। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद उन्हें कथित रूप से जानकारी मिली कि अशोक कुशवाह, पिता पुरन कुशवाह, निवासी ग्राम गागौनी, थाना सीहोर युवती को अपने साथ ले गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाया गया।
शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि इसके बाद युवती और उक्त युवक द्वारा एसपी कार्यालय में दिए गए आवेदन तथा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परिवार को यह कहकर डराया जा रहा है कि यदि उन्हें कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी परिवार की होगी तथा उनके खिलाफ झूठा प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने की धमकी भी दी जा रही है।
परिजनों का कहना है कि इस घटनाक्रम के बाद पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव में है। उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके परिवार के खिलाफ कोई झूठी शिकायत या अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
मौहन लाल कुशवाह ने थाना प्रभारी से शिकायत को रिकॉर्ड में दर्ज करने, युवती और संबंधित युवक की तलाश कर मामले की निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।
बताया गया है कि इस मामले में एक नेता का हाथ है .....जिसने लड़की के बाप का काला मुंह करवाया है -
शिकायत के साथ 10वीं की मार्कशीट, युवती की फोटो, कथित धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग तथा सोशल मीडिया पर वायरल अखबार की फोटो कटिंग संलग्न किए जाने की बात कही गई है।
फिलहाल मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। @highlight Gajendra Singh Journalist