पिंड्रा: बड़ागांव में कुएं में गिरने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोईराजपुर गांव में कुएं में गिरने से बिजली मिस्त्री सनी कुमार की मौत हो गई। वह घर के पास किसी काम से गया था इस दौरान पैर फिसलने से कुएं में गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया तो परिवार में कोहराम मच गया।