भभुआ: सिकठी गांव के मरूही सिवान के नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 9, 2025 सिकठी गांव के मरूही सिवान के नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जो यह घटना शुक्रवार को 12:30 बजे की बताई जाती है। मृतक व्यक्ति की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी का निवासी बिगाऊ धोबी के 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र रजक बताया जाता है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि नहर के चार्ट पर पेशाब कर रहे थे। अचानक पैर फिसला पानी में जाकर गिर गए थे।