भभुआ: पचगांवा फाल के पास अनियंत्रित बाइक के पलटने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 9, 2025 पचगांवा फाल के पास अनियंत्रित बाइक के पलटने से दो बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार को लगभग 11 बजे की बताई गई। जो चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव के अनिल कुमार के 8 वर्षीय पुत्र अंश कुमार जबकि दूसरा पुत्र 5 वर्षीय शिवांश कुमार बताया गया है। जहां परिजनों ने कहा कि सभी लोग अपने गांव से पिता माता के साथ बाइक पर सवार होकर कुदरा के लिए जा रहे थे।