रीवा: होटल के कमरे में पत्नी ने पकड़ा पति, जमकर हुआ हंगामा
रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया।
क्या है पूरा मामला?
पत्नी का आरोप है कि उसने अपने पति से कोर्ट मैरिज की है, इसके बावजूद उसका पति उसे धोखा देकर दूसरी युवती के साथ संबंध बनाए हुए है। युवती का दावा है कि युवक ने उसे खुद को अविवाहित बताकर इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की थी और मंदिर में शादी का झांसा दिया था। होटल के कमरे में हुई यह बहस बाद में सड़क पर और अंत में थाने तक पहुंच गई।
पुलिस जांच में जुटी
समान थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Rewa
#RewaNews
#MadhyaPradesh
#BreakingNews
#SamanThana
ViralVideo
CrimeNews
MPNews