सुरक्षित बचपन का अभियान अंतर्गत सिर्वी इंटरनेशनल स्कूल में लगाया जागरूकता शिविर
..................
बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल संरक्षण हेतु प्रभात फेरी वं नुक्कड नाटक का भी आयोजन किया गया
बड़वानी 05 नवम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में बच्चों को उनके विधिक अधिकारों, बालकों की सुरक्षा, लैगिंक अपराधों से सरंक्षण, बाल विवाह एवं बाल शोषण की रोकथाम तथा निशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य सिर्वी इंटरनेशन स्कूल बडवानी में शिविर लगाकर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी ने कहा कि बाल श्रम अपराध है बच्चे का बचपन शिक्षा की ओर अग्रेषित हो तो निश्चित ही उनका भविष्य उज्जवल होगा । उनके विकास के लिए स्वस्थ्य वातावरण व उनके अधिकारों का संरक्षण सर्वाेपरि है। विधि अनुसार बाल विवाह बालकों से लैंगिक अपराध संरक्षण अधिनियम, किशोर न्याय अधिनिम आदि बालकों के अधिकारों को संरक्षित करता है।
शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बताया कि बालकों संबधित अपराध में पीड़ित की पहचान गोपनीय रखी जाती है एवं विधि सम्मत कार्यवाही भी गोपनीय रूप से की जाती है। मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में बताया कि 18 वर्ष के पश्चात लाइसेंस प्राप्त करने ही वाहन चलावे। शिविर को संबोधित करते हुए किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य सुश्री जया शर्मा द्वारा किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों पर जानकारी प्रदान की। साईबर अपराध के बारे में श्री रितेश खत्री द्वारा ऑन लाईन गेमिंग, ए.पी.के फाईले व अनजान लिंक न खोले पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में सिर्वी इंटरनेशनल बड़वानी के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहकर शिविर का लाभ लिया। साथ ही योगेश्चर महाविद्यालय पिपलाज में सुरक्षित बचपन अभियान पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया।
18 views | Barwani, Madhya Pradesh | Nov 5, 2026