शेखपुरा: जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा हुआ शांतिपूर्ण संपन्न,दोनों पाली में 134 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिला के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। आयोजित परीक्षा में दोनों पाली में कुल 134 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। प्रथम पाली में केमिस्ट्री एवं दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित होने की सूचना नहीं है।