शेखपुरा: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में जिला स्तरीय विज्ञान मेला कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में जिला स्तरीय विज्ञान मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अलग-अलग प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी लगाई। जहां विज्ञान के अलग-अलग मॉडल बनाए गए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह के द्वारा किया गया।