शेखपुरा: पैगंबरपुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की हुई मौत ,पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
पैगंबरपुर गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान पचना गांव के रहने वाले कृष्णा महतो के पुत्र शैलेंद्र कुमार उर्फ अमित के रूप में की गई है। मृतक रात्रि में खाना खाने के बाद घर से निकल गया, जिसके बाद सुबह तक नहीं लौटा।