शेखपुरा कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में अभियान बसेरा के तहत 30 भूमिहीनों को जमीन का पर्चा दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम जे. प्रियदर्शनी, एसडीएम, एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने किया। शेखपुरा के सभी 6 प्रखंडों में अभियान बसेरा के तहत कुल 315 लोगों का चयन किया गया है।