शेखपुरा: बुधौली मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर एक युवक को ईंट से हमला कर किया बुरी तरह जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
मामूली विवाद को लेकर बुधौली बाजार में एक युवक को ईंट से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। घायल को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान बुधौली के रहने वाले सतीश कुमार के रूप में की गई है। घटना में उसके सिर में काफी गंभीर चोटे आई हैं। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।