*प्रेस विज्ञप्ति*
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा
दिनांक : 14/08/2026
*“जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी”*
*जनसुनवाई में 63 आवेदनों पर हुई सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश*
मधेपुरा, 14 अगस्त 2026।
जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित कुल 63 आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें शीघ्र राहत मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है। जिला प्रशासन का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना, उनका समुचित संज्ञान लेना तथा नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसुनवाई से संबंधित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्रवाई की जाए। किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही नहीं होनी चाहिए। साथ ही, मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
जिला प्रशासन द्वारा सुशासन, पारदर्शी प्रशासन, जवाबदेही एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
26 views | Madhepura, Bihar | Aug 14, 2026