जलभराव से सैय्यद सरांवा बेहाल, 500 बच्चों ने छोड़ा स्कूल; सपा नेता ने पानी में उतरकर किया जल सत्याग्रह
कौशांबी। मूरतगंज ब्लॉक के सैय्यद सरांवा गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से हालात गंभीर बने हुए हैं। पूरा गांव जलभराव की चपेट में है और सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं।
💧 गंदे पानी से बीमारी का खतरा
🚸 करीब 500 बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा
🚶♂️ ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी
🦠 दवाओं के छिड़काव और स्वास्थ्य जांच की मांग
समस्या को लेकर सपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव आनंद मोहन सिंह पटेल कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे।
ग्रामीणों की परेशानी देख वह खुद पानी में उतर गए और करीब चार घंटे तक जल सत्याग्रह किया।
जल सत्याग्रह की सूचना पर एसडीएम प्रेरणा गौतम मौके पर पहुंचीं और ज्ञापन लेकर समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में जल निकासी, साफ-सफाई, दवाओं का छिड़काव और डॉक्टरों की टीम भेजकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच