13 माह के मासूम की मौत से उठे इलाज पर सवाल, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप
कौशांबी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के कुरई उपरहार निवासी मुकेश कुमार के 13 माह के बेटे सूरज की चायल स्थित स्टार केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम को बुखार आने पर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान डॉक्टर ने बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी लेते हुए उसे ठीक करने का भरोसा दिया था। परिवार का आरोप है कि इलाज के नाम पर करीब 10 हजार रुपये लिए गए, लेकिन शाम तक मासूम की हालत लगातार बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि मासूम की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने संवेदनहीनता दिखाते हुए बच्चे को अस्पताल से बाहर कर दिया। विरोध करने पर संचालक और कर्मचारियों ने परिजनों