इलाज के दौरान 13 माह के मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
कौशांबी। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के कुरई उपरहार निवासी मुकेश कुमार के 13 माह के बेटे सूरज को बुखार आने पर सुबह करीब 5 बजे चायल स्थित स्टार केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर ने बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी लेते हुए ठीक करने का भरोसा दिया था। इलाज के दौरान परिवार से करीब 10 हजार रुपये लिए गए। शाम करीब 5 बजे मासूम की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद उसे अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। विरोध करने पर अस्पताल संचालक और कर्मचारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। परिवार का यह भी आरोप है कि उनसे 25 हजार रुपये और मांगे गए थे।
मासूम के मामा ने बताया कि वह इलाज के लिए पैसे लेने प्रयागराज गए थे। पैसे लेकर लौटने से पहले ही उन्हें बच्चे की मौत की सूचना मिली।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। परिवार ने पूरे मामले की जा�