चीनोर: डेढ़ साल की मासूम मुस्कान की तलाश में प्रभारी एसपी खुद घटनास्थल पर, कई पुलिस टीमें जुटीं
घाटीगांव थाना क्षेत्र से डेढ़ साल की मासूम बालिका मुस्कान की अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची के माता-पिता एवं परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली। प्रभारी एसपी ने परिजनों को डांडस बंधाते हुए बच्ची को सकुशल तलाशने का भरोसा दिलाया। गठित होगी अलग-अलग टीमें।