कोटा के अभेड़ा की शान बाघिन महक हुई 23 साल की, सबसे उम्रदराज बाघिन का मनाया जन्मदिन
जयपुर चिड़ियाघर में हुआ था महक का जन्म, वर्ष 2012 में नर बाघ के साथ प्रजनन के लिए लाया गया था कोटा
कोटा के अभेड़ा की बाघिन ‘महक’ 23 साल की हो गई है। शुक्रवार को उसका जन्मदिन मनाया गया। महक का जन्म 28 अगस्त 2004 को जयपुर चिड़ियाघर में बाघिन चंदा के यहां हुआ था। चंदा ने चार शावकों को जन्म दिया था, जिनके नाम रुद्र, गौरी, रांबा और महक रखे गए। महक को बाद में कोटा लाया गया।
महक को वर्ष 2012 में नर बाघ के साथ प्रजनन के लिए कोटा लाया गया था। वर्ष 2019 में उसे नाहरगढ़ जैविक उद्यान ले जाकर नर बाघ नाहर के साथ रखा गया। इसके बाद 1 मार्च 2023 को महक और नाहर को फिर अभेड़ा जैविक उद्यान लाया गया। हालांकि, महक मां नहीं बन सकी। इसके बावजूद महक ने उम्र का शानदार रिकॉर्ड बनाया है। चिड़ियाघरों में बाघों की औसत उम्र 16 से 18 साल मानी जाती है, जबकि महक 23 साल की हो चुकी है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह गर्व की बात है कि देश की सबसे उम्रदराज बाघिनों में शामिल महक आज कोटा की पहचान बनी हुई है।
Sangod, Kota | Aug 29, 2026