कोटा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर चला प्रसाशन का बुलडोजर, सूर्या होटल के पीछे अवैध कब्जे हटाए
शहर में सरकारी जमीनों पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए विश्वकर्मा नगर स्थित सूर्या होटल के पीछे सरकारी प्लॉटों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। आयुक्त के निर्देशानुसार कानूनगो प्रफुल्ल कुमार, पटवारी हितेश और थानाधिकारी सत्यनारायण के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी प्लॉटों पर किए गए कथित अवैध कब्जों को हटाया और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।
Sangod, Kota | Aug 29, 2026