बारां के शाहबाद क्षेत्र के होडापुरा की रैपी नदी में बहे दो जने, शुक्रवार देर शाम को बहे थे एक ही परिवार के दो व्यक्ति।
बारां से एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम पहुंची मौके पर, रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर किया सर्चिंग अभियान शुरू।
18 घंटे बाद भी नहीं लग पाया कोई सुराग।
बारां।
शाहाबाद क्षेत्र के होड़ापुरा गांव में रैफी नदी के तेज बहाव में शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे मोटरसाइकिल सवार दो लोग बह गए। दोनों मध्यप्रदेश के गलथूनी गांव में रक्षाबंधन के लिए जा रहे थे। परिजनों के अनुसार सनगवां निवासी धारा सिंह पुत्र प्रकाश सहरिया और उसके दादा कल्ला पुत्र गजुया सहरिया (55) रपट पार करते समय तेज बहाव के कारण असंतुलित होकर बाइक समेत नदी में बह गए।
घटना की सूचना पर पुलिस चौकी से जवान मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों व परिजनों ने नदी में उतरकर दोनों की तलाश की, लेकिन रात होने के कारण कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह उजाला होते ही दोनों की तलाश के लिए पुनः सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।
Sangod, Kota | Aug 29, 2026