जनता दरबार का बड़ा असर | जमीन विवाद के 6 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन |
अमरपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को जमीन संबंधित विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ आकाशदीप सिन्हा और थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों से दर्जनों फरियादी पहुंचे।
जनता दरबार में मापी, कब्जा और अतिक्रमण से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। दोनों पक्षों के दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद पूर्व से लंबित एक मामले समेत कई विवादों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
सीओ और थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाले जनता दरबार से जमीन संबंधी विवादों के समाधान में काफी मदद मिल रही है।
📍 स्थान: अमरपुर, बांका, बिहार
📰 Banka Update पर देखें अमरपुर और बांका की ताजा खबरें।
Amarpur News, Amarpur News Today, Banka News, Banka Latest News, Amarpur Janta Darbar, अमरपुर जनता दरबार, जमीन विवाद, जमीन विवाद समाधान, अमरपुर सीओ, राकेश कुमार थानाध्यक्ष, आकाशदीप सिन्हा,
Amarpur, Banka | Aug 22, 2026