सुगम यातायात योजना (Reducing Traffic Congestion - RTC Scheme) के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में दिनांक 02.06.2026 को नरौना चौराहा, कानपुर नगर पर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सेक्टर प्रभारी एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा विशेष यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने, वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने, तीन सवारी बैठाने, ऑटो रिक्शा द्वारा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी ले जाने, नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने, बिना हेलमेट अथवा हेलमेट स्ट्रैप लगाए दोपहिया वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा नाबालिग एवं क्षमता से अधिक सवारी लेकर वाहन चलाने वाले चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। साथ ही आमजन के मध्य यातायात जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।
उद्देश्य: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना। आमजन से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर
@uptrafficpolice @Uppolice @kanpurtraffic