आज दिनांक 02.06.2026 को कानपुर नगर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों - कंपनीबाग चौराहा, मर्चेंट चैम्बर तिराहा, परेड चौराहा एवं बड़ा चौराहा का भ्रमण किया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से जांच की गई तथा शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की गई। महोदय द्वारा आमजन से अपील की गई कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें। @Uppolice @kanpurtraffic