आज दिनांक-02.06.2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा थाना बिधनू का भ्रमण कर रिक्रूट आरक्षियों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान उन्होंने आरक्षियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के महत्व के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही कहा गया कि एक पुलिसकर्मी का आचरण, व्यवहार एवं कार्यशैली ही विभाग की छवि को जनसामान्य के मध्य स्थापित करती है। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को समयपालन, शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस बनाए रखने, कानून एवं पुलिस नियमावली का गहन अध्ययन करने तथा जनता के प्रति संवेदनशील एवं विनम्र व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने आरक्षियों को बताया कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र की सेवा का दायित्व है। अतः प्रत्येक आरक्षी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं समर्पण भाव से करना चाहिए।
उक्त कार्यक्रम के उपरांत पुलिस उपायुक्त दक्षिण महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के साथ रात्रि भोजन किया गया। इस मौके पर श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण, सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर, प्रभारी निरीक्षक बिधनू एवं सम्बंधित पुलिस बल मौजूद रहे। @Uppolice @dcpskanpur