टोंक जिले में दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। सरसों और गेहूं सहित रबी फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। सरसों की फसल पककर तैयार थी और कटाई जारी थी, लेकिन अचानक हुई बारिश से कटी फसल के ढेर भीग गए। नमी बढ़ने से दानों में सड़न और बदबू की आशंका है।