तिजारा: तिजारा के शाहाबाद में कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में 12 मामले निपटाए, कुल 53 शिकायतें मिलीं
Tijara, Alwar | Apr 10, 2026 तिजारा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत शाहाबाद में गुरुवार को जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।शुक्रवार सुबह 7बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। कुल 53 शिकायते मिली जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।