पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट प्रखंड परिसर में कांग्रेस पार्टी ने मनाई बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती
प्रखंड परिसर पोड़ैयाहाट में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया। बतौर मुख्य अतिथि पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव भी इसमें शामिल हुए।उन्होंने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें न सिर्फ संविधान निर्माता बल्कि एक सच्चा सामाजिक कार्यकर्ता बताया। कार्यक्रम को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव ने भी संबोधित किया।