बालिका स्कूल के सामने और मुख्य बाजारों में 24 घंटे शराब बिक्री का आरोप, महिला कांग्रेस का मोर्चा
मुख्य बाजार में कथित शराब गोदाम और अवैध ब्रांचों की जांच की मांग, 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
रावतभाटा। शहर में कथित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया। प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव वंदना शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बालिका विद्यालय के सामने 24 घंटे शराब बिक्री, मुख्य बाजार के रिहायशी क्षेत्र में कथित शराब गोदाम तथा तहसील क्षेत्र में संचालित बताई जा रही अवैध शराब ब्रांचों की जांच और कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि चारभुजा स्थित संस्कृत बालिका विद्यालय के सामने करीब 20 मीटर की दूरी पर कथित रूप से 24 घंटे शराब उपलब्ध करा