चोरी का अवैध ज्वलनशील 145 लीटर डीजल जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार एवं 2 आइशर ट्रक वाहन जप्त।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना भादसोड़ा एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी का अवैध 145 लीटर डीजल एवं चोरी करने के लिए प्रयोग में आने वाले सामान जब्त, 3 आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर दो आइशर ट्रक को जप्त किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सुरज कुमार मय जाप्ता एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई करते हुए भादसोड़ा चौराहे पहुंचे जहां पर टीम प्रभारी एवं जाप्ता को जरिए मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भादसोड़ा मेन चौराहा पर प्यार जी माली के मकान के सामने दो ट्रक खड़े होकर उनसे डीजल चोरी किया जा रहा है सूचना विश्वसनीय होने से प्यार जी माली भादसोड़ा चौराहा के मकान के सामने पहुंचे तथा थाना भादसोड़ा को सूचना दी गई सूचना पर भादसोड़ा चौराहा पहुंचकर प्यार जी माली के मकान के सामने दो ट्रक �