मिर्ज़ापुर: सेमरा बैसुखिया गांव के प्रधान के खिलाफ़ जिलाधिकारी से की गई शिकायत, कागज पर काम कराकर हो रहा भुगतान
सिटी ब्लॉक के सेमरा बैसुकिया गांव के प्रधान के खिलाफ डीएम से शिकायत की गई। गांव निवासी कमलेश सिंह ने शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा कागज पर ही कार्य कराया जा रहा है। मजे की बात यह है कि उन सभी का भुगतान भी हो जा रहा है। दबंग किस्म के प्रधान के खिलाफ कोई भी नहीं बोल रहा है। उन्होंने डीएम से जांच करने की मांग की है।