मिर्ज़ापुर: भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग, जिलाध्यक्ष का कलेक्ट्रेट में धरना
भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर प्रगतिशील भोजपुरी समाज के जिला अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट में बुधवार को एक दिवसीय धरना दिया। उन्होंने कहा कि 18 करोड़ से अधिक लोग भोजपुरी भाषा बोलते हैं। लेकिन संविधान की आठवीं अनुसूची में इसकी मान्यता न होने से उनका शोषण हो रहा है।