मिर्ज़ापुर: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर चौबेटोला में यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले मनाया गया फार्मासिस्ट दिवस
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिला कमांडेंट होमगार्ड बीके सिंह वशिष्ठ अतिथि डॉक्टर सुनील सिंह। मुख्य अतिथि में बताया कि जब आप दवा खरीदने जाए तो एक फार्मासिस्ट से ही दवा ले जिससे आपको सही दवा उपलब्ध हो। क्योंकि कोरोना काल में दवा के अभाव में कितनों ने अपनों का साथ छोड़ दिया।