पुष्पराजगढ़: कस्तूरबा छात्रावास पुष्पराजगढ़ में भरा बारिश का पानी
कस्तूरबा छात्रावास पुष्पराजगढ़ में रविवार 2:00 बजे तेज बारिश के कारण पूरे छात्रावास परिसर में पानी भर गया है बताया गया कि निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण छात्रावास परिसर के भीतर सभी कमरों में पानी भर गया है जिसके कारण छात्रावास में रहने वाले छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और छात्रावास के सभी कमरे जलमग्न हो गए हैं।