सागर नगर: स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में ज़िला कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर संदीप जीआर ने कलेक्टर सभा कक्ष में सोमवार दोपहर 12:00 बजे समय सीमा बैठक ली। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत उन्हें सौंपे गए वार्ड नगरीय निकायों क्षेत्रानुसार निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।