जायल: जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार सोमवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहीं
Jayal, Nagaur | Nov 11, 2024 जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार सोमवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रही। इस दौरान खींवसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया। वहीं खींवसर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने जायल विधायक का जोरदार स्वागत किया।